News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Uttarakhand

गरबा और दही हांडी प्रतियोगिता में यमुना और गंगा सदन ने मारी बाजी

हल्द्वानी, 12 अक्टूबर । नवरात्र के दूसरे दिन कक्षा नौ से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय गरबा एवं दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक गरबा नृत्य और दही हांडी प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की झलक प्रस्तुत की।

गरबा प्रतियोगिता में यमुना सदन ने प्रथम, गंगा सदन ने द्वितीय, सतलुज सदन ने तृतीय और चेनाब सदन ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं, दही हांडी प्रतियोगिता में गंगा सदन प्रथम, यमुना सदन द्वितीय, सतलुज सदन तृतीय और चेनाब सदन चतुर्थ स्थान पर रहा।

प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में टीम भावना, आपसी समन्वय, सांस्कृतिक जागरूकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने प्रतिभागियों के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए विजेता सदनों को बधाई दी।

Leave a Reply