News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

News Chetna
Haryana

फतेहाबाद में इंडिया गठबंधन ने किया विरोध प्रदर्शन,सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

फतेहाबाद, 08 अक्टूबर । जिला कांग्रेस कमेटी फतेहाबाद द्वारा गुरूवार को शहर के डॉ. अंबेडकर पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी एवं बर्खास्तगी की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके बाद इंडिया गठबंधन से जुड़ी पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने लाल बत्ती चौक पहुंचकर ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मजबूती तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में काफी संख्या में इंडिया गठबंधन के घटक दलों के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी एवं विधायक शीशपाल केहरवाला, फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह एवं निशान सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। प्रदर्शन में सीपीएम के जिला सचिव जगतार सिंह, सीपीएम के रामकुमार बहालपुरिया, सीपीएम एल के गुरप्रीत सिंह गोपी, पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के स्टेट प्रेसिडेंट मनदीप सिंह नथवान, आम आदमी पार्टी के भोला सिंह एवं विष्णु दत्त, सीपीएमएल के सुखविंदर सिंह तथा एमआरपीआई के सुखचैन सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम का संचालन कल्याण सिंह भादू द्वारा किया गया।

Leave a Reply