News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

बोनस समझौते के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों का स्वागत

पूर्वी सिंहभूम, 03 अक्टूबर । बोनस समझौता होने के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का शनिवार को कंपनी के इंजन डिवीजन, प्लांट वन और फाइव थाउजेंड विभाग में कर्मचारियों ने जोरदार स्वागत किया।

इंजन डिवीजन में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारियों ने अंगवस्त्र और फूलों का गुलदस्ता भेंटकर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। विभाग में प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं ने भी अध्यक्ष और महामंत्री का स्वागत किया।

इस मौके पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों का प्यार, विश्वास और एकजुटता यूनियन को लगातार मजदूर हित में बेहतर फैसले लेने के लिए प्रेरित करती है।

महामंत्री आरके सिंह ने बोनस समझौते की प्रमुख बातों की जानकारी देते हुए कहा कि टाटा मोटर्स के करीब आठ हजार कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिला है। साथ ही नए युवाओं के लिए कंपनी में रोजगार का रास्ता तैयार हुआ है। उन्होंने कहा कि एकजुट होकर काम करने से आने वाले समय में कर्मचारियों के लिए और नए अवसर तैयार किए जाएंगे।

आरके सिंह ने कर्मचारियों से पूर्व के नेतृत्व से जुड़े लोगों की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम से सावधान रहने और वर्तमान नेतृत्व पर विश्वास बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply