दिल्ली कैपिटल्स ने डब्ल्यूपीएल 2027 के लिए 13 खिलाड़ियों को किया रिटेन, छह को किया रिलीज
नई दिल्ली, 28 सितंबर । दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग-2027 (डब्ल्यूपीएल) के लिए नीलामी से पहले 13 खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, मारिजाने कैप और एनाबेल सदरलैंड टीम के साथ बनी रहेंगी।
टीम के अनुसार रिटेन किए गए भारतीय खिलाड़ियों में जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरनी, ममता मडिवाला और नंदिनी शर्मा शामिल हैं। विदेशी खिलाड़ियों में लॉरा वोल्वार्ड्ट, एनाबेल सदरलैंड, चिनेल हेनरी, लूसी हैमिल्टन और मारिजने कैप को बरकरार रखा गया है।
लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई सुरजना और स्नेहा राणा को टीम ने रिलीज कर दिया है। अब ये खिलाड़ी आगामी नीलामी में अन्य टीमों के लिए उपलब्ध रहेंगी।
डब्ल्यूपीएल-2027 की खिलाड़ी नीलामी अगले महीने होने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम टूर्नामेंट के अब तक हर संस्करण के फाइनल में पहुंची है और अब वह अपनी मौजूदा टीम में नए खिलाड़ियों को जोड़ने की तैयारी में है।
भारतीय: जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीया यादव, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, एन चरानी, ममता मडिवाला, नंदिनी शर्मा।
लिजेल ली, तानिया भाटिया, अलाना किंग, प्रगति सिंह, ई सुरजना, स्नेहा राणा।