News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा एसटीएफ का नशा विरोधी संदेश

देहरादून, 26 सितंबर । उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने शनिवार को प्रदेशभर के करीब 1.50 लाख छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति जागरूक किया।

मुख्यमंत्री के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत आयोजित इस ऑनलाइन कार्यक्रम में राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थी जुड़े। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और शैक्षिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी और नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में सीओ एएनटीएफ परवेज अली और उपनिरीक्षक कमाल हसन ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और सवालों का सरल एवं तथ्यात्मक तरीके से समाधान किया। विद्यार्थियों को सही संगति, परिवार और शिक्षकों के मार्गदर्शन के महत्व के बारे में भी बताया गया।

Leave a Reply