News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस ने मृतका के पति समेत तीन पर केस दर्ज

जींद, 26 सितंबर । गांव पोंकरीखेड़ी में महिला द्वारा फांसी लगा जान दे दी गई। मायका पक्ष ने सुसरालीजनों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। सदर थाना पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव पोंकरीखेड़ी निवासी शिवदत्त की 22 वर्षीय पत्नी संतोष ने गत 22 सितंबर को अपने मकान में फांसी का फंदा लगा लिया। हालांकि परिजनों को कुछ देर बाद ही पता चल गया। परिजनों द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार कर नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया लेकिन परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर संतोष की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मृतका का मायका पक्ष तथा सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया।

मृतका के भाई गांव कितलाना निवासी आनंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन संतोष की शादी लगभग दस साल पहले शिवदत्त के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुरालीजनों द्वारा प्रताडि़त किया जाता था। जिसको लेकर कई बार परिवारिक स्तर पर पंचायतें भी हुई। आरोपित आगे परेशान न करने की बात कह कर मामले को शांत कर देते थे। बावजूद इसके आरोपितों ने उसकी बहन को परेशान करना जारी रखा। जिसके चलते उसकी बहन ने फांसी का फंदा लगा लिया।

शनिवार को जानकारी देते हुए सदर थाना के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई आनंद की शिकायत पर आरोपित पति शिवदत्त, देवर मनजीत, ससुर बलबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply