News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2 करोड़ 42 लाख की ठगी

नोएडा, 16 सितंबर । नोएडा के साइबर क्राइम थाने में एक कंपनी के अधिकारी ने आज सुबह को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी मोबाइल फोन रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड कराती है। उनके अनुसार 13 सितंबर को अज्ञात बदमाशों ने उनकी कंपनी का सर्वर हैक कर लिया तथा उनकी कंपनी के एपीआई पोर्टल को हैक करके दो करोड़ 42 लाख 62 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि आज सुबह को राजकुमार पुत्र अनिल कुमार ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सेक्टर 65 के बी- ब्लॉक में उनकी कंपनी है। उनकी कंपनी रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जिसमें वे लोग मोबाइल फोन का रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विड्रोल, डॉमेस्टिक मनी ट्रांसफर की सर्विस प्रोवाइड करवाते हैं। उनके अनुसार 13 सितंबर दोपहर बाद से शाम 8 बजे के बीच उनकी कंपनी का सर्वर अज्ञात साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया, तथा एपीआई पोर्टल के माध्यम से उनकी कंपनी से 2 करोड़ 42 लाख 65 हजार 576 रूपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर लिया। यह पैसा 497 ट्रांजैक्शन के माध्यम से 28 बैंकों के 58 अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का साइबर क्राइम पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि किन-किन बैंक खातों में कितनी- कितनी रकम ट्रांसफर हुई है।

Leave a Reply