News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त आधार : डॉ. राजीव बिंदल

नाहन, 02 अगस्त । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सिरमौर जिला भाजपा कार्यालय नाहन में आयोजित जिला भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। अपने संबोधन में डॉ. बिंदल ने कहा कि अध्यापक समाज का मार्गदर्शक होता है। वह केवल शिक्षा ही नहीं देता, बल्कि समाज में संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रभावना का भी संचार करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में शिक्षक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है और भविष्य में भी यह भूमिका और अधिक प्रभावी होगी।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन वर्गों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, विचारधारा, सेवा, समर्पण और जनसंपर्क के विभिन्न आयामों की जानकारी मिलती है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के सभी प्रकोष्ठों को आपसी समन्वय, अनुशासन और टीम भावना के साथ और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करना होगा, ताकि प्रत्येक बूथ तक संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है तथा आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है

Leave a Reply