News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

अंजुमन इस्लामिया ने मेधावी छात्र, प्रशिक्षु और खिलाड़ियों को किया सम्मानित

पश्चिमी सिंहभूम, 02 अगस्त । जिले में अंजुमन इस्लामिया चाईबासा की ओर से रविवार को उर्दू लाइब्रेरी सभागार में “हौसलाअफजाई” विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, कौशल विकास और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, प्रशिक्षुओं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करना था।

समारोह में वर्ष 2026 की मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण 44 और इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त 17 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अंजुमन इस्लामिया ने संचालित निःशुल्क कंप्यूटर सेंटर के 13, सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के 23 और मेहंदी प्रशिक्षण केंद्र के 18 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने पर प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए।

खेल जगत में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले युवाओं को भी मंच पर सम्मानित किया गया। बॉडी बिल्डिंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले तस्लीम अहमद और पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले अकिफ रजा को सम्मानित किया गया। कराटे प्रशिक्षक मी ज़ीशान अली शिद्दीक और ज़िकरा हयात को खेल क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जबकि मानवाधिकार और सामाजिक कार्यकर्ता बैरम खान को सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन अंजुमन इस्लामिया चाईबासा के सचिव फैयाज खान उर्फ बल्लो खान ने किया।

मौके पर संस्था के सचिव फैयाज खान उर्फ बल्लो खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सम्मान समारोह आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के बच्चों और युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में अख्तर रुमानी, मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद जहांगीर आलम, इरशाद अनवर खान, मुहम्मद साकिर, मुहम्मद अल्ताफ, शफीक मास्टर, प्रिंस मास्टर सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply