News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

नाहन नगर परिषद की पहली आम बैठक आयोजित

नाहन, 31 जुलाई । सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में शुक्रवार को नव निर्वाचित नगर परिषद का पहला जनरल हाउस आयोजित किया गया। जिसमें सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, नगर में विकासात्मक कार्यों में तेजी लाने,नगर में स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित करने, शहर में बेसहारा पशुओं, कुत्तों के लिये डॉग शेल्टर। जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जा रही है।

नगर परिषद के इस पहले जनरल हाउस की अध्यक्षता विधायक नाहन अजय सोलंकी ने की। इस बैठक में नगर परिषद कर्मियों सहित एसडीएम नाहन, बिजली विभाग के एसडीओ भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि नगर परिषद के इस पहले हाउस में नगर की स्वच्छता, सफाई व्यवस्था को सुचारु करने पर मंथन किया जा रहा है और साथ ही ऐतिहासिक शहर के सौंदर्यकरण, इसके विकास को लेकर पार्षद और अधिकारियों से सुझाव भी लिए जा रहे हैं।

सोलंकी ने बताया कि शहर के विकास को लेकर एक कार्य योजना बनाई जाएगी ताकि शहर में विकास हो और सुंदरता भी बढ़े। उन्होंने कहा कि शहर से चरणबद्ध तरीके से बेसहारा पशुओं को गौ सदन भेजा जाएगा और शहर में कुत्तों की बढ़ती समस्या को लेकर डंपिंग साइट के साथ डॉग शेल्टर और नसबंदी भी साथ साथ बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की जॉच चल रही है और इस संदर्भ में मुख्य सचिव प्रदेश सरकार से भी बात की जा चुकी है और जल्द इस पर कार्य किया जाएगा।

Leave a Reply