News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बलरामपुर : छात्रावास में लगा स्वास्थ्य जांच शिविर

बलरामपुर, 31 जुलाई । बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के तहत आज शुक्रवार काे शंकरगढ़ विकासखंड के आदिवासी बालक छात्रावास में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यार्थियों का वजन, लंबाई, पोषण स्तर और सामान्य स्वास्थ्य संबंधी जांच की। जरूरत के अनुसार उपचार और स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी दी गई।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित हाथ धोने और मौसमी बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।

Leave a Reply