News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

सोनीपत: हरियाणा को हरा-भरा बनाने में हर नागरिक निभाए अपनी जिम्मेदारी: बड़ौली

समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

उन्होंने

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि लोग

अपनी मां, पिता, दादा-दादी अथवा परिवार के किसी प्रिय सदस्य के नाम पर पौधा लगाएं।

इससे पौधों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और उनकी बेहतर देखभाल होगी। उन्होंने

कहा कि घर, विद्यालय, मंदिर, धर्मशाला, चौपाल तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से

अधिक पौधारोपण किया जाना चाहिए।

विधायक

देवेंद्र कादियान ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निकट होने के कारण सोनीपत

में प्रदूषण की चुनौती अधिक है। ऐसे में जनभागीदारी के बिना पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य

पूरा नहीं हो सकता। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा

लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। वन विभाग की ओर से चित्रकला और ईको-क्विज

प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। विभिन्न वर्गों में राशी सैनी, सांची, प्रिंस,

प्रतीक्षा, अनामिका, नंदनी, एंजल, मुस्कान, उन्नति और अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन

किया। चेयरमैन मोहनलाल बड़ौली ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम

में नेहा सिंह, एसडीएम अंकित कुमार, रेंज फोरेस्ट ऑफिसर जयकिशन, वन विभाग और शिक्षा

विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों

तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Leave a Reply