News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

उत्तराखंड में विदेशी पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि, पर्यटन क्षेत्र में नए दौर की शुरुआत : भट्ट

देहरादून, 28 जुलाई । उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों में तेजी का दावा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि राज्य पिछले पांच वर्षों में विदेशी पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ पर्यटन के क्षेत्र में नए दौर में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने इस उपलब्धि को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और प्रदेशवासियों के प्रयासों का परिणाम बताया।

भट्ट ने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि राज्यसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में उत्तराखंड आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या 8,532 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1,58,390 हो गई। उन्होंने कहा कि इसी अवधि में घरेलू पर्यटकों की संख्या भी 1.94 करोड़ से बढ़कर 6.14 करोड़ से अधिक पहुंच गई है।

उन्होंने कहा कि पर्यटन में हुई यह वृद्धि राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक संकेत है। उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक स्थलों और साहसिक पर्यटन की संभावनाओं के कारण देश-विदेश के पर्यटकों की पसंद बन रहा है।

श्री भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार की योजनाओं और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार की नीतियों से उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की मेहनत और बेहतर आतिथ्य परंपरा ने भी प्रदेश के पर्यटन विकास में अहम योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के समय से ही उत्तराखंड को पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य रहा है और वर्तमान सरकार के प्रयासों से यह दिशा अब मजबूत हो रही है।

Leave a Reply