News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हरियाणा में 114 करोड़ से बनेंगे 42 नए खेल स्टेडियम

चंडीगढ़, 12 जुलाई । हरियाणा सरकार के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेशभर में लगभग 114 करोड़ रुपये की लागत से 42 नए स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है।इन स्टेडियमों के निर्माण से खिलाडिय़ों को आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उनकी प्रतिभा को निखारने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी।

गौरव गौतम ने रविवार को चंडीगढ़ में जारी बयान में कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण, आधुनिक खेल अवसंरचना और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखना है।

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2036 ओलंपिक के लिए 36 पदक जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए खिलाडिय़ों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध और तैयार है। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को हर संभव सहयोग देकर हरियाणा को देश की अग्रणी खेल शक्ति बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply