डीडीसी ने किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ
धनबाद, 28 जून । उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सन्नी राज ने रविवार को सुबह धनबाद सदर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से ०5 वर्ष तक के अगस्त्या सिन्हा, सनव, मिशिका, देवांशी को “दो बूंद जिंदगी की” खुराक पिलाकर देशव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।
शुभारंभ करने के बाद उप विकास आयुक्त ने जिले के सभी अभिभावकों से उनके ०5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की। उन्होंने कहा बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर आने वाली पीढ़ी को पोलियो से सुरक्षित करें।
उन्होंने कहा कि बरसात के बाद पोलियो का संक्रमण होने की संभावना बनी रहती है। इसलिए इस देशव्यापी अभियान का शुभारंभ बरसात से पहले किया गया है। बताया कि पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 28 जून से 30 जून तक जिले के ०4 लाख 24 हजार 729 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। 28 जून को 1976 बूथ पर और 29 एवं 30 जून को छुटे हुए बच्चों को घर-घर में पल्स पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
सिविल सर्जन ने बताया कि इसके लिए 1873 स्थाई बुथ, 79 ट्रांजिट बुथ, 16 मोबाईल टीम, एक ०8 सदस्यी टीम सहित 1976 बुथ संचालित किए जाएंगे। अभियान की निगरानी के लिए 392 सुपवाईजर फिल्ड में रहेंगे। हर बूथ पर पल्स पोलियो दवा पहुंचाने और दवा की गुणवत्ता को उच्च कोटि की बनाये रखने के लिए 137 सबडिपो की व्यवस्था की गई हैं। बच्चों को दवा पिलाने से पूर्व उप विकास आयुक्त में दीप प्रज्वलित कर अभियान का शुभारंभ किया।