News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

एपीओ भर्ती में आरक्षण को लेकर दाखिल याचिका पर फैसला सुरक्षित, 24 जून को आएगा फैसला

प्रयागराज, 23 जून । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अपर लोक अभियोजक भर्ती में आरक्षण को लेकर दाखिल याचिका पर दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। 24 जून को फैसला आयेगा।

पंकज वर्मा व अन्य की याचिका की सुनवाई न्यायमूर्ति जे जे मुनीर तथा न्यायमूर्ति अरूण कुमार की खंडपीठ ने की। याचिका पर अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ,विपक्षी लोक सेवा आयोग की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी व अवनीश त्रिपाठी व राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता शरद चंद्र उपाध्याय ने बहस की।

Leave a Reply