News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

महादेव घाट का विकास श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक केंद्र के रूप में किया जायेगा – संजय पांडे

जगदलपुर, 19 जून । महापौर संजय पांडे ने आज शुक्रवार काे महादेव घाट में ढेड़ कराेड़ के विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि महादेव घाट के विकास कार्यों को तय कार्ययोजना के अनुरूप प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए ।

महादेव घाट में निर्माण कार्यों में घाट निर्माण, सुरक्षा के लिए टो वॉल निर्माण, आवागमन की सुविधा हेतु पेवर ब्लॉक बिछाने, श्रद्धालुओं के बैठने के लिए चबूतरा निर्माण तथा सुरक्षा की दृष्टि से एसएस रेलिंग लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही स्वच्छता एवं नागरिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक शौचालय निर्माण सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देते हुए कार्य किए जाएंगे।

महापौर संजय पांडे ने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं दीर्घकालिक उपयोगिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि महादेव घाट जगदलपुर में श्रद्धा का एक बड़ा केंद्र है इसका विकास श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक केंद्र के रूप में किया जा रहा है। उन्हाेने बताया कि महादेव घाट में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए हाई मास्ट लाइट एवं आकर्षक डेकोरेटिव लाइट्स स्थापित किए जायेंगे । उन्होंने कहा कि रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था से क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ेगी तथा घाट का सौंदर्य भी निखरेगा। उन्होंने सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, श्रीमती त्रिवेणी रंधारी एवं संग्राम सिंह राणा, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, इंजीनियर दिलीप मरकाम तथा ठेकेदार अशोक पांडे उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय निवासी ललिता जंगम, मोनालिसा श्रीवास्तव, निर्मला दास, रोहिणी यादव, विंध्यवासिनी प्रजापति, जमुना ध्रुव, मनीषा प्रजापति, सावित्री जंगम एवं कंचन जंगम सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply