News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

खूंटी, 30 मई । मुरहू थाना क्षेत्र के मुरहू-तपकारा मुख्य पथ से ओस्केया जाने वाली सड़क किनारे शनिवार सुबह पुलिस ने पेड़ से लटकता युवक का शव बरामद किया है।

मृतक की पहचान बम्हनी गांव के अंबाटोली निवासी प्रतीक पूर्ति (25) के रूप में हुई है। वह मानी पूर्ति का पुत्र बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब पांच बजे गांव के कुछ लोग बनईं नदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे एक कटहल के पेड़ से लटके युवक के शव पर पड़ी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर मृतक का चप्पल भी पेड़ के नीचे पड़ा मिला।

ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार रात प्रतीक पूर्ति का अपने पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से बाहर निकल गया था। शनिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। हालांकि, घटना के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं हो सका है।

घटना की सूचना मिलते ही मुरहू थाना पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी।

इस घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply