News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

भाजपा कार्यकर्ताओं की दृष्टि में राष्ट्र प्रथम होता है : महेश चंद्र श्रीवास्तव

प्रयागराज, 28 मई । आगामी चलने वाले विभिन्न अभियानों को लेकर गुरुवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने अभियानों के विषय में विस्तृत जानकारी दी। भाजपा प्रयागराज महानगर प्रभारी महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिसकी दृष्टि में राष्ट्र प्रथम होता है वो है भाजपा कार्यकर्ता।

उन्होंने कहा कि 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस से अभियान की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम से होगी। उसके बाद विशेष जनसंपर्क अभियान, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, जनकल्याण शिविर, प्रेस वार्ता, प्रदेश व केंद्र सरकार की उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी व ग्रामीण स्तर पर प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महानगर के सभी 15 मंडलों में मनाया जाएगा। इन सभी अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करना हम सब की जिम्मेदारी है।

शहर पश्चिमी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले देश में हिन्दू होने के गौरव का बोध नहीं होता था। आज स्थितियां बदल गई हैं। आज लोग खुलकर सनातन धर्म की बात करते हैं। ये जो परिवर्तन है उसका परिणाम है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या का श्रीराम मंदिर, अमरनाथ की भव्य यात्रा, भोजशाला का मंदिर। राम, कृष्ण शिव हमारी विरासत हैं। सनातन ही सेक्युलर है। 2014 से एक बड़ा परिवर्तन आया। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के प्रति सामाजिक परिवर्तन हुआ है और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण संभव हुआ। पीएम मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया। जन धन, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, हर घर जल जैसी कई योजनाओं पर उन्होंने ए टू जेड काम किया है।

महापौर गणेश केसरवानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शाश्वत विकास हुआ। आज प्रयागराज का नाम विश्व के मानचित्र पर है। पीएम मोदी ने विकास और विरासत को लेकर नेतृत्व किया। अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता संगठन के लिए समर्पित रहता है और पूरा विश्वास है कि सभी अभियान महानगर के परिश्रमी कार्यकर्ता सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।

भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि संचालन महामंत्री व कार्यशाला संयोजक विक्रमजीत भदौरिया ने किया। सह संयोजक विश्वास श्रीवास्तव रहे। शशि वार्ष्णेय, मुरारी लाल अग्रवाल, रणजीत सिंह, राजेंद्र मिश्र, रमेश पासी, राजू राय, डॉ शैलेश पांडेय, अनुज कुशवाहा, प्रमोद मोदी, कुंज बिहारी मिश्रा, विजय श्रीवास्तव, अजय सिंह, अरुण पटेल, दीप द्विवेदी, राम जी शुक्ला, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, शिखा रस्तोगी, सुजीत कुशवाहा, पीयूष जायसवाल, राजू पटेल, शुभम सिंह, मंजेश श्रीवास्तव, मयंक दुबे, कंचनलता, प्रियंका पाराशर, वंदना शर्मा, शोभिता श्रीवास्तव, अजय राय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply