News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

MP

राजगढ़ः खटिया से गिरने पर 42 वर्षीय किसान की संदिग्ध मौत

राजगढ़, 23 मई । मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के मलावर थाना क्षेत्र के ग्राम बारवां में शुक्रवार की रात एक 42 वर्षीय किसान की खटिया से गिरने पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, बीती रात ग्राम बारवां निवासी गोकुलप्रसाद(42)पिता डूंगाजी दांगी घर में खटिया पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगने की बात सामने आई है। परिजन उसे बेसुध हालत में सिविल अस्पताल ब्यावरा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोकुलप्रसाद खेती-किसानी करता था और शराब का सेवन भी करता था। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चे गांव में हो रही कथा में शामिल होने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो वह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण पता चल सकेगा।

Leave a Reply