कमिश्नर ने अति विशिष्ट व्यक्तियों के जगदलपुर प्रवास काे लेकर दिए निर्देश
जगदलपुर, 11 मई । बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में आगामी दिनों में अति विशिष्ट व्यक्तियों के प्रवास के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह ने साेमवार काे कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में बस्तर संभाग के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली और सभी तैयारियां एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत प्रतीक जैन, डीएफओ उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल एवं ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में बस्तर संभाग के अन्य जिलों के अधिकारी वर्चुअल तौर पर जुड़े रहे। लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आगामी दिनों में अति विशिष्ट व्यक्तियों में काैन-काैन जगदलपुर प्रवास पर आने वाले हैं।