News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

सिरमौर के यशपाल कपूर को मिलेगा नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026

नाहन, 09 मई । सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की बजगा पंचायत के शामपुर गांव निवासी यशपाल कपूर का चयन नेशनल यूथ लीडरशिप अवार्ड 2026 के लिए हुआ है। 11 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले भव्य समारोह में यह पुरस्कार केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम और श्रीलंका की भारत में राजदूत महिषिणी कोलोन द्वारा दिया जाएगा। दिल्ली में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, माय भारत और प्रोजेक्ट प्वाइंट की ओर से युवा संवाद जिसका विषय है। यूथ इन डेमोक्रेसी और गवर्नमेंट फॉर विकसित भारत @ 2047 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भारत के अलावा दूसरे देशों के यंग लीडर भी हिस्सा लेंगे।

प्रोजेक्ट प्वाइंट के चेयरमैन डॉ संग्राम केसरी ने बताया कि इस मौके पर देश में युवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले दो दर्जन यूथ लीडर को सम्मानित किया जाएगा। हिमाचल से यशपाल कपूर को यह पुरस्कार शांति और सद्भावना के क्षेत्र में किए गए कार्य को लेकर प्रदान किया जा रहा है। यशपाल कपूर हिमाचल प्रदेश में नेशनल यूथ प्रोजेक्ट के समन्वयक हैं। देशभर में शांति और सद्भावना स्थापित करने की दिशा में दशकों से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply