News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

संदिग्ध परिस्थितियों में झाड़ियों में मिला अधेड़ शव

अमेठी, 08 मई । अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधेड़ का खून से लथपथ शव झाड़ियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही में जुटी हुई है।

मृतक की पहचान राजेश यादव (48) पुत्र शंभू यादव निवासी भगवान दीन दुबे का पुरवा, थाना जामो के रूप में हुई है। मृतक टेंपो चालक था और घटना स्थल से कुछ दूरी पर उसका टेंपो भी खड़ा मिला है। परिजनों ने राजेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई। लाश मिलने वाले स्थान को सील कर दिया गया है। जनपद मुख्यालय से फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। फॉरेंसिक टीम के द्वारा साक्ष्य संकलन किया जाएगा तथा शव का पोस्टमार्टम होने के उपरांत रिपोर्ट एवं जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की प्रत्येक एंगल से जांच में जुटी हुई है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply