News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सांसद और विधायक ने किया स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास

खूंटी, 24 अप्रैल । कर्रा प्रखंड की बकसपुर पंचायत में करो नदी के समीप शुक्रवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास सांसद खूंटी कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से किया।

इससे ग्रामीणों को छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

मौके पर कहा गया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गांव-गांव तक विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं हर व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार का संकल्प है।

कार्यक्रम में जिला परिषद सुशांति कोनगाड़ी, झामुमो युवा मोर्चा अध्यक्ष अमृत हेमरोम, झामुमो युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल केशरी, जोहन आईद, जोसफ आइंद, लछुवा लोहरा, शम्भू शर्मा अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply