News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

विश्व पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण और यज्ञ किया

हरिद्वार, 22 अप्रैल । विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग द्वारा दयानंद स्टेडियम प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधे लगाए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन यज्ञ के साथ हुई। यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. दीनदयाल वेदालंकार ने वैदिक उपदेश देते हुए कहा कि मनुष्य द्वारा धर्म की रक्षा और धर्म द्वारा मनुष्य की रक्षा यह सिद्धांत प्रकृति संरक्षण में भी समान रूप से लागू होता है।

इसके पश्चात प्रकृति के संरक्षण को अपना कर्तव्य मानते हुए वृक्षारोपण कर सभी को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा ने कहा कि वृक्षारोपण से जल, जंगल और जमीन के बीच संतुलन बना रहता है और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. कपिल मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रणवीर सिंह, सुनील कुमार, दुष्यन्त सिंह राणा सहित कई शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

डॉ. शिवकुमार चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि ओजोन परत के क्षरण को रोकने के लिए वृक्षारोपण एक सरल और प्रभावी उपाय है। उन्होंने सभी को प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने हेतु सामूहिक अभियान के रूप में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. पंकज मदान, वित्ताधिकारी प्रो. वी.के. सिंह, उपकुलसचिव डॉ. श्वेतांक आर्य, परीक्षा नियंत्रक प्रो. एल.पी. पुरोहित, मीडिया सेल अध्यक्ष डॉ. अजीत तोमर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply