News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

अंजली ओली व डॉ. इकरामजीत मान को मिले युवा वैज्ञानिक पुरस्कार

नैनीताल, 20 अप्रैल । कुमाऊं विवि के वानिकी विभाग की शोध छात्रा अंजली ओली को यंग रिसर्चर अवार्ड व अनुसंधान सहयोगी डॉ. इकरामजीत मान को देहरादून के तुलास संस्थान में आयोजित बायोथिंक प्लांट साइंस अनुसंधान सम्मेलन के दौरान एप्लाइड साइंसेज में यंग साइंटिस्ट अवार्ड यानी युवा वैज्ञानिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें इस सम्मेलन के दौरान उनके मौखिक प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि अंजली ओली एवं डॉ इकरामजीत मान एएनआरएफ डीएसटी परियोजना के अंतर्गत प्रो. आशीष तिवारी एवं प्रो. ललित तिवारी के निर्देशन में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र उत्तराखंड में जल संबंध, सूखा अनुकूलन और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर अनुसंधान कर रहे हैं। दोनों शोधार्थी अब तक तीन पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर वानिकी एवं वनस्पति विभाग के प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Leave a Reply