News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

उपचार के दौरान मरीज की मौत, लापरवाही का आरोप

हल्द्वानी, 16 अप्रैल । हल्द्वानी में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को आंख का इलाज कराने पहुंचे 38 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित परिजन रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और न्याय की मांग की। सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

इसके बावजूद परिजन अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए। इस दौरान संबंधित डॉक्टर के मौजूद न होने से परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया। मामले को लेकर शहर में निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

Leave a Reply