News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

डुबान क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, उत्कृष्ट सेवाओं को मिली सराहना

धमतरी, 13 अप्रैल ।डूबान क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की सांसद रूपकुमारी चौधरी और कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने प्रशस्ति पत्र देकर इन कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवाभाव को सराहा।

सम्मानित होने वाली कार्यकर्ताओं में ग्राम उरपुटी की अमृता मंडावी, अकलाडोंगरी की पद्मिनी साहू, मालगांव की वृंदावी मंडावी, कोलियारी की सतन मरकाम और राजपुर की रूखसाना बेगम शामिल रहीं। सभी ने डूबान क्षेत्र जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन कर मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में इनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनके प्रयासों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, विधायक अंबिका मरकाम, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा, वनमंडलाधिकारी श्रीकृष्ण जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply