News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

गांव चलो अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव पहुंचे धुड़मारास

जगदलपुर, 08 अप्रैल । बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मारास गांव को संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के उन्नयन कार्यक्रम के लिए चयनित किया गया है। आज बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने धुड़मारास पहुंचकर बांबू राफ्टिंग कर आंनद उठाया साथ ही होम स्टे की व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं स्थानीय लोगों व युवाओं से भेंट मुलाकात कर उनसे चर्चा कर जानकारी ली।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि, संयुक्त राष्ट्र के पर्यटन ग्राम उन्नयन कार्यक्रम के लिए 60 देशों से चयनित 20 गांवों में भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के धुड़मारास ने भी अपनी जगह बनाई बस्तर जिला प्रशासन तथा कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई। उन्हाेने कहा कि धुड़मारास की सफलता का मुख्य श्रेय यहां के स्थानीय निवासियों को जाता है, जिन्होंने अपने पारंपरिक ज्ञान और संसाधनों को संरक्षित रखते हुए इसे आकर्षक पर्यटक स्थल में बदल दिया है। श्री देव ने कहा धुड़मारास प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। बस्तर के अदभुत आदिवासी जीवनशैली, पारम्परिक व्यंजन, हरियाली और जैव विविधता से समृद्ध यह गांव पर्यटकों के लिए एक आकर्षक ही नहीं बल्कि रोमांचक स्थल बनाया। धुड़मारास आकर यहां की प्राकृतिक सुंदरता को देख मन आनंदित हो गया। यहां के लोग अपने घरों को पर्यटक के लिए उपलब्ध करवा रहे हैं। गांव के युवा पर्यटकों को आस-पास के क्षेत्रों की सैर कराते हैं ।

इस दौरान निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मानकदई कश्यप, उपाध्यक्ष हरि प्रसाद कश्यप, मंडल अध्यक्ष देवी प्रसाद,गागराराम , फूलसिंह सेठिया, संरपंच गेनबती बधेल,सुबाय नाग,पार्वती कश्यप, नुकुल ठाकुर,व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply