News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Chhattisgarh

बच्चों के मनोसामाजिक चुनौतियों पर विचार-विमर्श सात अप्रैल को

जगदलपुर, 06 अप्रैल । जिला प्रशासन बस्तर द्वारा आवासीय संस्थाओं में निवासरत बच्चों के समग्र विकास और उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। 7 अप्रैल को कलेक्टोरेट स्थित प्रेरणा कक्ष में एक विशेष अंतर-विभागीय संवेदनशीलता सत्र का आयोजन किया है, जो दोपहर 1:30 बजे से 2:30 बजे तक चलेगा।

मनो बस्तर कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाली यह बैठक बच्चों के कल्याण हेतु विभागों के मध्य समन्वय के लिए आयोजित की जाएगी। इस सत्र के दौरान बाल-केंद्रित विकास की आधुनिक अवधारणाओं और आवासीय संस्थाओं में रहने वाले बच्चों के समक्ष आने वाली मनोसामाजिक चुनौतियों पर गहराई से विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों के दायित्वों को निर्धारित करते हुए आपसी तालमेल को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी, ताकि बच्चों को एक सुरक्षित और संवर्धित वातावरण मिल सके। कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा इस बैठक में बस्तर जिले के समस्त जिला अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है, जिससे शासन की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं का सीधा लाभ इन बच्चों तक पहुंच सके।

Leave a Reply