News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

पिकअप चालक की बाइक से गिरकर मौत

पलामू, 05 अप्रैल । गढ़वा जिले के ओबरा में बहन के घर से अपने एक साथी के साथ बाइक से लौट रहे पिकअप चालक की गढ़वा के कितासोती गांव के पास सड़क हादसे में शनिवार रात मौत हो गई। उसका साथी बाल बाल बचा। गढ़वा में ही उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

युवक की पहचान पलामू जिले चैनपुर थाना क्षेत्र के रबदा केवालपर गांव निवासी गोलू उर्फ अमरेश कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। रविवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया गया।

यहां परिजनों ने बताया कि गोलू विश्वकर्मा अपने साथी पंकज विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल से शनिवार शाम गढ़वा के ओबरा बहन के घर गया था। वहां से रात 8 से 9 बजे के बीच लौट रहा था। रास्ते में कितासोती गांव के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में ले जाया गया, वहां कुछ देर इलाज के बाद एमएमसीएच रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गोलू के दो बच्चे हैं। वह पिकअप चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था।

Leave a Reply