News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

UP

डेटिंग एप पर दोस्ती कर मिलने के लिए बुलाया, मारपीट कर नगदी, मोबाइल फोन और जेवरात लूटे

नोएडा, 02 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 126 में एक व्यक्ति ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि डेटिंग एप पर हुई दोस्ती के बाद कुछ लोगों ने उसे मिलने के लिए बुलाया। उसके साथ मारपीट कर धोखाधड़ी कर नकदी, सोने की चेन और मोबाइल लूट लिया। घटना रायपुर इलाके की है।

सेक्टर-92 निवासी सिलाई का काम करने वाले एक शख्स अनुज कपूर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ दिनों पहले उनकी दोस्ती ग्राइंडर डेटिंग एप के जरिए राहुल से हुई थी। राहुल ने उसे कपड़े सिलवाने के बहाने मिलने के लिए बुलाया। पीड़ित को फोन कर अपनी लोकेशन भेजी। पीड़ित ने बताया कि लोकेशन पर पहुंचने पर आरोपी उन्हें एक पीजी में ले गए। कुछ देर बाद वहां राहुल के तीन और साथी आ गए। चारों आरोपियों ने मिलकर पहले उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उन्होंने जबरन उसका और परिवार के पहचान पत्रों के फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए। फिर किसी को बताने पर तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उससे उसकी सोने की चेन, एक डायमंड अंगूठी और करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए।

एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि इस मामले में थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। एसीपी ने लोगों से किसी भी अनजान व्यक्ति से मिलने से पहले पूरी सावधानी बरतने और अपनी निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी।

Leave a Reply