News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Himachal Pradesh

हिमाचल को 3920 करोड़ की सौगात, मोदी सरकार ने फिर दिखाया हिमाचल प्रेम : त्रिलोक कपूर

धर्मशाला, 31 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने हिमाचल प्रदेश को ‘प्राइड ऑफ हिल्स’ योजना और ‘स्पेशल एसिस्टेंट टू स्टेट फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट’ के तहत 3920 करोड़ रुपए की भारी-भरकम वित्तीय सहायता स्वीकृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। कपूर ने कहा कि यह राशि हिमाचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

मंगलवार को जारी प्रेस बयान में भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस सरकार के उस प्रोपेगेंडा को आंकड़ों के साथ ध्वस्त किया जिसमें केंद्र द्वारा उपेक्षा की बात कही जा रही थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूपीए शासन के 10 वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को मात्र 18 हजार करोड़ रुपए की मदद दी गई थी। वहीं मोदी शासन में अब तक हिमाचल को 97 हजार करोड़ रुपए से अधिक की वित्तीय सहायता दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस की तुलना में 530 प्रतिशत अधिक धनराशि देकर हिमाचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

त्रिलोक कपूर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनकी ‘मित्रमंडली’ पर तीखा हमला करते हुए कहा कि राज्य सरकार रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट के नाम पर प्रदेश की भोली-भाली जनता को बरगला रही है। मुख्यमंत्री और उनके सिपहसालार लगातार झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिस आरडीजी और केंद्रीय मदद को लेकर मुख्यमंत्री ने भ्रम फैलाया है, उसके लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। केंद्र से आ रहे रिकॉर्ड धन को विकास में लगाने के बजाय सुक्खू सरकार केवल झूठी बयानबाजी में समय व्यर्थ कर रही है।

Leave a Reply