सागर : एल्डरमैन नियुक्ति, बीना और मकरोनिया नगर पालिका समेत 6 निकायों में पार्षद मनोनीत
सागर, 29 मार्च । मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों में लंबे समय से प्रतीक्षित एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) की नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया है। रविवार को जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, सागर जिले की दो प्रमुख नगर पालिकाओं और चार नगर परिषदों में नए एल्डरमैन की घोषणा की गई है। सरकार ने प्रशासनिक अनुभव और स्थानीय संगठन की सक्रियता को आधार बनाते हुए यह नियुक्तियां की हैं।
नगर पालिका और नगर परिषदों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग तय की गई है। जहाँ नगर पालिकाओं में 6-6 सदस्यों को जगह मिली है, वहीं नगर परिषदों में 4-4 सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
नगरीय निकाय | मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) के नाम |
बीना नगर पालिका | राकेश बिलगैया, विमल अहिरवार, रमेश जड़िया, संतोष कुशवाह, पवन गुलाटी, सुनीता राय
मकरोनिया नगर पालिका | सुधा शर्मा, गोकुल ठाकुर, नरेंद्र रोहित, अमित सिंह, केदार शर्मा, मुकेश यादव
नगर परिषद कर्रापुर | प्रभु सिंह, कमलेशरानी राय, श्रीपाल जैन, विक्रम सिंह
नगर परिषद बिलहरा | मनीष गर्ग, राजू पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार ‘पेंटर’
नगर परिषद सुरखी | अरुण गौतम, गोपाल पटेल, अभय जैन, विजय सिंह लोधी
नगर परिषद राहतगढ़ | अर्पित जैन चौधरी, सोनू सोती, पूरनदास कबीरपंथी, अनुराग चौरसिया
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के नियमों के अनुसार, एल्डरमैन की नियुक्ति मुख्य रूप से नगर पालिका अधिनियम की गहरी समझ और प्रशासनिक कार्यों में विशेषज्ञता रखने वाले व्यक्तियों की जाती है।