News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

जर्जर ढांचे को सुधार रही सरकार, भाजपा फैला रही भ्रम : कांग्रेस

रांची, 29 मार्च । प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगाए जा रहे आरोपों को निराधार बताया है।

पार्टी के महासचिव आलोक दुबे ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भाजपा नेता जिस तथाकथित शीश महल की बात कर रहे हैं, वह पूरी तरह से गलत तथ्यों पर आधारित है। झारखंड राज्य के अधिकांश सरकारी भवन और कार्यालय एकीकृत बिहार के समय के बने हुए हैं, जिन्हें आज के समय के अनुरूप विकसित और उन्नत करना जरूरी है।

दुबे ने कहा कि जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, तब उन्होंने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उस दौरान केवल भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और कानून व्यवस्था की अनदेखी देखने को मिली। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री आवास, मंत्री आवास, विधायक आवास, झारखंड भवन का निर्माण किसी व्यक्तिगत उपयोग के लिए नहीं, बल्कि एक संस्थागत व्यवस्था के तहत किया जा रहा है। आने वाले समय में जो भी सरकार बनेगी, उसका मुख्यमंत्री और मंत्री इन आवासों का उपयोग करेंगे।

Leave a Reply