News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : गैस की किल्लत के चलते उपभोक्ताओं ने जींद-गोहाना रोड पर लगाया जाम

जींद, 28 मार्च । घरेलू गैस सिलेंडर किल्लत के चलते उपभोक्ताओं ने जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए उपभोक्ताओं का कहना था कि पर्ची कटने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नही मिल रहे हैं। जाम लगने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा मौके पर पहुंची और उपभोक्ताओं को शांत करवा कर जाम खुलवाया।

देवीलाल ग्राउंड में पारस गैस एजेंसी उपभोक्ताओं ने शनिवार को दूसरे दिन भी सिलेंडर न मिलने पर जींद-गोहाना मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस किल्लत जबरदस्त बनी हुई है। गैस सिलेंडर लेने के लिए उन्हें लगातार शहर के चक्कर लगाने पड़ रहे हंै। उनकी पहले पर्ची कटी हुई है। कभी गैस सिलेंडरों की स्पलाई नही आती तो कभी कम संख्या में गैस सिलेंडर आ रहे हैं। मजबूरी में उन्हें अलसुबह लाइन में लगना पड़ रहा है। सौ से ज्यादा उपभोक्ता सिलेंडर लेने आए हुए। जबकि गैस सिलेंडर काफी कम पहुंचे हैं। गैस एजेंसी कर्मचारी गैस स्पलाई को लेकर संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है।जाम लगने की सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा मौके पर पहुंच गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि गैस सिलेंडरों को लेकर उपभोक्ता सड़क पर आ गए थे। उन्हें समझा-बुझा कर शांत कर दिया। जिसके बाद उपभोक्ता चले गए।

Leave a Reply