News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

नानकमत्ता में कूर्माचल नगर सहकारी बैंक की 51वीं शाखा का शुभारंभ

नैनीताल, 25 मार्च । उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जनपद के नानकमत्ता में दि कूर्माचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड नैनीताल की 51वीं शाखा का शुभारंभ आज बुधवार को किया गया।

नानकमत्ता के गुरुद्वारा रोड पर शाखा का उद्घाटन बैंक के अध्यक्ष विनय साह, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार जैन, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह बोपारा, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा तथा बलदेव सिंह हरियान ने संयुक्त रूप से किया। साथ ही डॉ. राणा ने दीप प्रज्वलन कर शाखा के व्यावसायिक कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर बैंक के अध्यक्ष विनय साह ने स्थानीय नागरिकों का कार्यक्रम में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया। सचिव संजय साह ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को नवीनतम तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा यूपीआई आधारित बैंकिंग सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि चालू वित्तीय वर्ष के अंत तक बैंक 4500 करोड़ रुपये से अधिक का व्यवसाय प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में बैंक के संचालक मंडल के सदस्य गिरीश पाठक सहित क्षेत्रीय व्यवसाय विकास प्रमुख हरीश साह, प्रबंधक धीरज जोशी, दिनेश जोशी, राजेंद्र मेहरा तथा हरीश चन्द उपस्थित रहे।

Leave a Reply