News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

आईएसआईएस विचारधारा का प्रचार करने वाले वाले युवक को पकड़ा

जोधपुर, 25 मार्च । शहर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आईएसआईएस विचारधारा से जुड़े सोशल मीडिया संगठन के एक युवक को पकड़ा है। उसके फोन में आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध वीडियो मिले हैं। जिसे वह सोशल मीडिया के जरिए ग्रुपों में शेयर कर युवाओं का ब्रेनवॉश करता था। आरोपित विजयवाड़ा में पकड़े गए एक आईएसआईएस एजेंट के संपर्क में था। उससे व्हॉट्सएप पर चैटिंग के आधार पर आंध्रप्रदेश पुलिस ने उसे पकड़ा है।

सदर बाजार थानाधिकारी माणकराम ने बताया कि सोमवार रात को आंध्रप्रदेश की पुलिस जोधपुर आई थी। उनके साथ नई सडक के पास रहने वाले आरोपित युवक जीशान को पकड़ा गया। वो आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़े ग्रुप बीईएनएक्स का एडमिन था। जिसमें वीडियो ओर नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था। उसे विजयवाड़ा के एक युवक ने उस गु्रप से जोड़ा था। वह आईएसआईएस एजेंट के रूप में काम कर रहा था। उसे विजयवाड़ा पुलिस ने पकड़ा था। उसके व्हॉट्सएप में जोधपुर जीशान की चैटिंग मिली थी।

इस आधार पर जीशान के खिलाफ आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक मामला दर्ज किया गया है। उसी मामले में आंध्रप्रदेश की स्पेशल पुलिस टीम यहां आई थी। आरोपित युवक के फोन में आईएसआईएस की विचारधारा से जुड़े काफी वीडियो मिले, युवक कई देशविरोधी गतिविधियों में संदिग्ध है।

Leave a Reply