नवसंवत्सर : सरयू तट पर उदय होते सूर्य को अर्घ्य दिया
अयोध्या, 19 मार्च । नवसंवत्सर, विक्रम संवत 2083 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर गुरुवार को सरयू तट पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया गया I इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अवध प्रांत के प्रांत प्रचारक कौशल, नगर निगम मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, सरयू आरती संयोजक महंत शशिकांत दास विशेष रुप से उपस्थित रहे ।
नगर निगम मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आज नवसंवत्सर पर अयोध्या महानगर वासियों के सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। यह पावन दिन सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का संचार करे,ऐसी प्रभु श्री सीताराम जी से प्रार्थना हैं। सभी को हिन्दू नव वर्ष, विक्रम संवत 2083 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना है।