News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Sports

क्रिप्टन स्कूल को हराकर चैम्पियन बनीं सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम

मुरादाबाद, 14 मार्च । नेताजी सुभाषचंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आयोजित जूनियर बालिका वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने क्रिप्टन पब्लिक स्कूल को हराकर चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया जबकि क्रिप्टन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।प्रतियोगिता के पहले मैच में सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने आयंस एकेडमी को 25-10 से हराया।

वहीं, प्रतियोगिता के दूसरे मैच में सोनकपर स्टेडियम ने मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज को 25-21 से हरा दिया, जबकि तीसरे मैच में धीन निडोज स्कूल ने शांति निकेतन को 25-14 से हराया। वहीं चौथे मैच में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने रेनबो पब्लिक स्कूल को 25-9 से पराजित कर दिया। इसके बाद पहले सेमीफाइनल में सोनकपुर स्टेडियम ने सेंट मीरा सीनियर सेकेंडरी की 25-13 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में क्रिप्टन पब्लिक स्कूल ने ग्रीन मिडोज स्कूल को 25-37 से मात दी। वहीं फाइनल मुकाबले में सोनकपुर स्टेडियम ने क्रिप्टन पब्लिक स्कूल को 25-10 से हराकर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया जबकि क्रिप्टन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।

Leave a Reply