News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

हिसार : खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक व मानसिक कौशल प्रदर्शित करने का एक प्रतिष्ठित मंच : रामफल पंवार

करता है। खेल व शिक्षा दोनों का संतुलन ही जीवन को सशक्त बनाता है।

रामफल पंवार शुक्रवार को गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में शुरू हुई दो दिवसीय

दूसरी यूटीडी खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को मुख्यातिथि के तौर पर संबोधित कर

रहे थे। अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने की। विश्वविद्यालय

के कुलसचिव डा. विजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय

की प्रथम महिला डा. वंदना बिश्नोई तथा मुख्यातिथि रामफल पंवार की धर्मपत्नी डा. बिमला

बिश्नोई, खेल निदेशालय के डीन प्रो. आशीष अग्रवाल तथा खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा भी

उपस्थित रहे।

कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने अपने संबोधन

में कहा कि खेल प्रतियोगिताएं केवल प्रतिस्पर्धा का अवसर नहीं, बल्कि खुद को बेहतर

बनाने का माध्यम भी हैं। असली सफलता परिणाम से ज्यादा प्रयास में है। खेल का मैदान

जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा मंच होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया

कि वे अपने जीवन में किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लें।विद्यार्थियों की ऊर्जा, अनुशासन

और उत्कृष्टता विश्वविद्यालय में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न करती है, जो हर क्षेत्र

में दिखाई देता है।

कुलसचिव डा. विजय कुमार ने अपने सम्बोधन में

कहा कि सफलता केवल किताबों और पुस्तकालयों से ही नहीं, बल्कि खेल के मैदानों से भी

होकर गुजरती है। यदि युवा पीढ़ी मजबूत होगी तो ही वह समय की चुनौतियों का सामना कर पाएगी

तथा राष्ट्र मजबूत होगा।

डा. बिमला पंवार ने कहा कि वर्तमान जीवन शैली

में खेलों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। यदि हमें बीमारियों से बचना है तो शारीरिक गतिविधियां

तथा संतुलित भोजन दोनों जरूरी हैं। खेल शारीरिक गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ माध्यम हैं। डा. आशीष अग्रवाल ने स्वागत संबोधन में

विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों का जिक्र किया तथा बताया कि विश्वविद्यालय खेलों को

बढ़ावा देने के लिए लगातार नई योजनाएं लागू कर रहा है। खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा ने

बताया कि इस दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में कुल 23 प्रतियोगिताएं होंगी। विश्वविद्यालय

के शिक्षकों व कर्मचारियों के लिए भी खेल प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। इस अवसर पर संकायों

के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिशिका ने जीती 800 मीटर दौड़

प्रथम सत्र में पुरूष तथा महिला वर्ग में

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।महिला वर्ग में फिजिक्स विभाग की रिशिका

ने पहला, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की संजू ने दूसरा तथा विधि विभाग की निशु ने तीसरा

स्थान प्राप्त किया। पुरूष वर्ग में गणित विभाग के मयंक धनखड़ ने पहला, भूगोल विभाग

के अंकुश ने दूसरा तथा इंगलिश विभाग के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पुरूष वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में

कुशाल बेनिवाल प्रथम, निखिलेश द्वितीय तथा मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़

प्रतियोगिता में मयंक ने पहला, अंकुश ने दूसरा तथा रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में साहिल पहले, अंशु दूसरे तथा अंकित तीसरे स्थान पर रहे।

ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशु ने पहला, हेमंत ने दूसरा तथा अक्षय ने तीसरा स्थान प्राप्त

किया।

महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में

रिशिका प्रथम, सानिया द्वितीय व अंशु तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता

में रिशिका ने पहला, संजू ने दूसरा तथा निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो

प्रतियोगिता में इशाना गांधी प्रथम, बबलीन द्वितीय तथा कोमल तृतीय स्थान पर रही। शॉटपुट

प्रतियोगिता में ईशाना गांधी ने पहला, तानिया ने दूसरा तथा बबलीन कौर ने तीसरा स्थान

प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशु ने पहला, रिशिका व संजना ने दूसरा तथा

मानया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply