गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर पलटवार
जयपुर, 12 मार्च । कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा राजस्थान की जनता को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेशवासियों के प्रति जवाबदेह होकर आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई के लिए दृढ़संकल्पित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आमजन को कोई भी परेशानी नहीं हो।
गोविंद सिंह डोटासरा तो ऐसे मौके की तलाश करते हैं कि राजस्थान की जनता को कैसे भ्रमित किया जा सके। उनको विकास की कोई चिंता नहीं है तथा उनको हर समय राजनीति सूझती है। उनको ऐसे समय में ओछी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में आमजन के प्रति संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। केन्द्र एवं राज्य सरकार आपसी समन्वय के साथ हर समस्या के समाधान के लिए कृतसंकल्पित है।