राजगढ़ः दिल्ली में हुई युवक की हत्या के विरोध में खटीक समाज का प्रदर्शन
राजगढ़, 11 मार्च । दिल्ली के उत्तम नगर में 26 वर्षीय तरुणकुमार खटीक की हुई निर्मम हत्या के विरोध में बुधवार को मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर में खटीक समाज ने आक्रोशित प्रदर्शन किया।
समाजजन ने आरोपितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नायब तहसीलदार विनय रजक को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेखित है कि होली पर्व के दौरान छह वर्षीय बालिका द्वारा अनजाने में छोड़ा गया पानी का गुब्बारा धर्म विशेष की एक महिला पर जा गिरा। इसी बात को लेकर उग्र लोगों ने 26 वर्षीय तरुण खटीक को घर से खींचकर बाहर निकाला और बेरहमी से मारपीट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव साथ ही परिवार में भय के कारण घर छोड़ने की बात सामने आई है।
समाजजन का कहना है कि वहीं रंग एवं पटाखा बेचने में विशेष समुदाय के बीच कोई धार्मिक आहट नही होती,अवोध बालिका की एक छोटी सी गलती पर 26 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या करना जानबूझकर सोची समझी गई साजिश है। समाजजनों ने मांग की है कि तरुण के हत्यारे को फांसी की सजा दी जाए साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकी दी जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।