News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

सोलर प्लांट के लिए ओरण-गोचर भूमि को छोड़कर ही जमीन का आवंटन

जयपुर, 10 मार्च । राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने मंगलवार को विधानसभा में कहा कि जैसलमेर जिले में सोलर प्लांट स्थापित करने के लिए भूमि आवंटन करते समय स्थानीय लोगों के हितों और पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ओरण और गोचर भूमि को छोड़कर ही जमीन का आवंटन किया गया है।

मंत्री ने बताया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और स्थानीय लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिले की 2 हजार 842 हेक्टेयर राजकीय भूमि को ओरण परियोजना के लिए आरक्षित किया गया है।

उन्होंने यह जानकारी विधायक छोटूसिंह द्वारा उठाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में दी। मंत्री ने कहा कि भूमि आवंटन की प्रक्रिया राज्य ओरण समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही की जाती है।

उन्होंने आश्वस्त किया कि सोलर परियोजनाओं के विकास के साथ-साथ स्थानीय समुदाय के हितों और पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Leave a Reply