News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Uttarakhand

महिला दिवस पर मिनी स्टेडियम में आयोजित हुआ अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम

हल्द्वानी , 08 मार्च । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में मेरा युवा भारत नैनीताल और खेल विभाग द्वारा अस्मिता खेलो इंडिया कार्यक्रम के अंतर्गत 100 मी., 200 मी. और 400 मी. दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गई। जिसमें 13 वर्ष से 18 वर्ष तक एवं 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने भाग लिया।

इसके अलावा फन जुंबा का एक सत्र भी किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुमाऊं कमिश्नर एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शिरकत की , इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी और उनका हौसला बढ़ाया। दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को उन्होंने सम्मानित भी किया है, कमिश्नर दीपक रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज में बढ़ चढ़कर कार्य कर रही हैं।

पकुमाऊं मंडल के सभी डीएम को निर्देश दिए गए हैं की भीड़ भाड़ वाली जगह पर पिंक टॉयलेट बनाए जाने चाहिए, उसके अलावा भी महिलाओं से जुड़ी तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉल्वी तेवतिया, खेल विभाग से कोच तनुजा आर्या समेत खेल विभाग के कई कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply