News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Jharkhand

सिगरेट नहीं मिलने पर दुकान फूंकने का आराेपित गिरफ्तार

पलामू, 06 मार्च । मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव के निराला टोला में सिगरेट नहीं देने पर दुकान में आग लगा देने की घटना में शामिल एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है। वहीं पुलिस ने नाबालिग को निरूद्ध कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

उल्लेखनीय है कि बुधवार की देर रात में नशे में धुत्त दो युवकों ने निराला टोला के किराना दुकानदार राजेश कुमार गुप्ता से फोन कर और दुकान के पास पहुंचकर सिगरेट मांगी थी। सिगरेट खत्म होने की जानकारी देने पर युवकों ने दुकान में आग लगा दी थी। इस अगलगी में दुकान में रखे शादी के सामान सहित 10 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी थी।

इस संबंध में राजेश कुमार गुप्ता ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में निराला टोला के प्राथमिकी अभियुक्त ओम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक नाबालिग किशोर को निरूद्ध किया गया है।

सदर थाना में प्रभारी लालजी ने कहा कि दुकान में आग लगाकर सामान जलाने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना के आठ घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपित ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। वहीं नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में गलत कार्य करनेवाले लोग बख्शे नहीं जायेंगे।

Leave a Reply