बस्तर में हाेलिका दहन के दूसरे दिन मनाई गई रंगाें का त्याेहार हाेली-धुलेंडी
जगदलपुर , 04 मार्च । बस्तर में आज बुधवार काे धुलेंडी का पर्व पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकाें में भी लोग रंगों से सराबोर नजर आ रहे हैं और भाई-चारे का यह उत्सव धूमधाम से जारी है।
जगदलपुर सहित पूरे जिले में लोग टोलियों में निकलकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा रहे हैं। बच्चों में पिचकारी और गुब्बारों को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा तैनात की गई है।
उल्लेखनीय है कि साेमवार रात्रि में हाेलिका दहन किया गया, इसके दूसरे दिन धुलेंडी का पर्व में रंग खेली जाती है, लेकिन चंद्रग्रहण पड़ने से मंगलवार सुबह से सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए गए, तथा मंगलवार काे धुलेंडी का पर्व में रंग नहीं खेली गई । आज बुधवार सुबह शुद्धिकरण के बाद मंदिरों के कपाट खोले गए। वहीं आज बुधवार काे बस्तर में रंगाें का त्याेहार हाेली-धुलेंडी खेली गई।