News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Wrold

जेलेंस्की को उम्मीद ट्रंप लड़ाई में यूक्रेन का साथ देंगे

कीव, 24 फरवरी । यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि अमेरिका उनके साथ रहे। जेलेंस्की ने रूस के यूक्रेन पर हमले की चौथी बरसी से एक दिन पहले कीव में प्रेसिडेंशियल पैलेस में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि ट्रंप मंगलवार को अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में रूस खिलाफ लड़ाई में यूक्रेन का साथ देने की घोषणा करेंगे।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा, ” ट्रंप को यूक्रेन के साथ रहना होगा। यूक्रेन रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ लड़ रहा है। पुतिन एक जंग हैं। अमेरिका बहुत ताकतवर है। वह सच में पुतिन को रोक सकता है। हम लड़ाई से थक चुके हैं।पुतिन की मांगों को मानना कोई विकल्प नहीं है। हम पुतिन को वह सब नहीं दे सकते जो वह चाहते हैं।”

युद्ध के पांचवें साल में पहुंचने के साथ यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच तितरफा शांति बातचीत में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर भविष्य में रूस ने यूक्रेन पर फिर हमला किया तो यूक्रेन के सहयोगी कैसे प्रतिक्रिया देंगे, अभी भी यह साफ नहीं है।

उन्होंने कहा, ” मुझे साफ जवाब चाहिए। यूक्रेन अभी की अग्रिम मोर्चे पर लड़ाई रोकने को तैयार है। लेकिन यूक्रेनी सेना अपने नियंत्रण वाले पूर्वी डोनेट्स्क इलाके के उन इलाकों से पीछे नहीं हटेगी। रूस की मांग है कि यूक्रेन उस इलाके का लगभग 20 फीसद हिस्सा छोड़ दे। रूस चाहता है कि हम अपनी सेना वापस बुला लें। हम बच्चे नहीं हैं। हम इतने सालों से इस युद्ध से गुजरे हैं। हम उन्हें देश प्लेट में परोसकर नहीं दे सकते।”

Leave a Reply