News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Rajasthan

सर्व समाज की 114 कन्याओं को जेठानंद व्यास शगुन के रूप देंगे ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए

बीकानेर, 20 फ़रवरी । दस फरवरी को आयोजित पुष्करणा ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह के दौरान विधायक जेठानंद व्यास की ओर से की गई घोषणा साकार होने जा रही है। विधायक व्यास ने पुष्करणा ओलंपिक के दौरान यह घोषणा की थी कि वह अपने माता-पिता के नाम से गठित एक जनकल्याण ट्रस्ट के माध्यम से पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को शादी करने वाली सर्व हिंदू समाज की समस्त कन्याओं को ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में देंगे। इस घोषणा के बाद ही सावे में सहयोग देने वालों की तादाद बढ़ गई थी। अब 22 फरवरी को इस राशि का वितरण किया जाएगा।

ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल किशोर व्यास ने बताया कि विधायक जेठानंद व्यास की पहल पर शिवकुमार मोहन प्यारी जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से कुल 114 कन्याओं को दोपहर 1ः15 बजे से होने वाले कार्यक्रम में ग्यारह-ग्यारह हजार रुपए शगुन के रूप में दिए जाएंगे। पुष्करणा ओलंपिक में शादी करने वाली कन्याओं ने अपना पंजीयन पहले करवा दिया था। उसके आधार पर अब लिस्ट तैयार हो गई है। उन्होंने बताया कि पुष्करणा ओलंपिक 10 फरवरी को आयोजित हुआ था। इसमें पुष्करणा ब्राह्मण समाज की 94 कन्याओं ने फेरे लिए थे। इसके अलावा अन्य ब्राह्मण वर्ग से 5, माली समाज की 2, सोनी समाज की 2, स्वामी समाज की एक, रावत समाज की एक, रैगर समाज की एक, सुथार समाज की 2, वाल्मीकी समाज की 2 कन्याओं सहित राजपूत व कुम्हार समाज की एक-एक कन्या की शादी हुई थी। इन लोगों ने 10 फरवरी तक विधायक सेवा केंद्र में अपना पंजीयन करवाया था। कुल 114 कन्याओं का पंजीयन हुआ था इन सभी को अब 22 फरवरी को राशि का भुगतान किया जाएगा। ओलंपिक सावे के दौरान विधायक जेठानंद व्यास ने शहरी क्षेत्र में कई नवाचार करवाए। इनमें 10 फरवरी को विवाह बंधन में बंधने वाली बेटियों के लिए ’कन्यावळ’ करके बेटियों के प्रति सम्मान के भाव दर्शाए। शहरी क्षेत्र में सफाई, लाइटिंग और सजावट के मामले में भी इस बार जेठानंद ने अतिरिक्त सक्रियता दिखाई।

Leave a Reply