News Chetna

सच की ताजगी, आपकी अपेक्षा

Haryana

जींद : मासूम शर्मा के कार्यक्रम में युवाओं तथा बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की

जींद, 19 फ़रवरी । हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का बुधवार रात को आयोजित कार्यक्रम में विवाद हो गया। यहां मौजूद गांव मुआना के पूर्व सरपंच तथा कुछ अन्य के स्टेज पर बैठे होने को लेकर कहासुनी हो गई। मासूम शर्मा ने यहां तक कह दिया कि मेरे गाने के प्रोग्राम के बीच में कोई सरपंच हो, कोई एमएलए हो, कोई मंत्री हो मैं किसी ने कुछ नहीं मानता।

पूर्व सरपंच के समर्थकों तथा बाउंसरों के बीच धक्का-मुक्की से लेकर मारपीट तक हुई। बाद में मासूम शर्मा के भाई तथा रिश्तेदारों द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्हें कार्यक्रम में बुलाया गया था। मासूम शर्मा गाना गाने आया तो स्टेज खाली करने को कहा। वहां मौजूद युवाओं में गांव का पूर्व सरपंंच होने की बात कही। जिस पर मासूम भड़क गया। युवाओं की बाउंसरों से कहासुनी हो गई और मारपीट हो गई। मामला परिवारिक होने के कारण शांत हो गया था।

गौरतलब है कि सिंगर मासूम शर्मा की बहन कविता शर्मा मूलत: मुआना हाल सफीदों रोड निवासी धर्मवीर के साथ विवाहित हैं। दोनों की शादी की 25वीं वर्षगांठ पर एक होटल मे मासूम शर्मा का लाइव कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में उनके रिश्तेदार, परिवार व गांव मुआना के कुछ करीबी लोग शामिल थे। जिसमें गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा भी कुछ युवाओं को लेकर कार्यक्रम में आए हुए थे। मासूम शर्मा स्टेज पर आए तो स्टेज पर खड़े पूर्व सरपंच व समर्थकों पर भड़कते हुए नीचे उतरने को कह दिया।

Leave a Reply